छात्रा कल्याण की दिशा में पेक की नई पहल गर्ल्स कॉमन रूम का हुआ शुभारंभ

चंडीगढ़: 06 फरवरी, 2026:- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के डीन स्टूडेंट अफेयर्स (डीएसए) कार्यालय द्वारा, डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डी.आर. प्रजापति के नेतृत्व में आज पेक परिसर में गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार गुप्ता, आईएएस, लेबर कमीशनर-कम-डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट, पंजाब उपस्थित रहे। उनके साथ इंजीनियर जगमोहन गर्ग, अध्यक्ष, सत्य दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला, तथा इंजीनियर मनोज लोहारीवाला, सीएमडी, इनोवा कैप्टेन लिमिटेड विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की गरिमा को प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक, पेक, डॉ. डी.आर. प्रजापति, डीन स्टूडेंट अफेयर्स, प्रो. पुनीत चावला, एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफेयर्स, अन्य संकाय सदस्य एवं संस्थान की छात्राओं की उपस्थिति ने और बढ़ाया।
नव-उद्घाटित गर्ल्स कॉमन रूम को छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित, सहज एवं अनुकूल वातावरण के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ वे अपने खाली समय में अध्ययन, आपसी संवाद, विश्राम तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी। यह पहल छात्र कल्याण की दिशा में संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस पहल को सत्य दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं इनोवा कैप्टेन लिमिटेड द्वारा गर्ल्स कॉमन रूम हेतु फर्नीचर सामग्री के उदार योगदान से और अधिक सशक्त बनाया गया। यह सहयोग श्री राजीव कुमार गुप्ता, आईएएस, जो कि पेक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के गौरवशाली पूर्व छात्र (बैच 1992–96) भी हैं, के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया।
इस सुविधा के निर्माण एवं एक्ज़िक्यूशन में पेक के एस्टेट कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।