टीआईईटी में आयोजित एआईइनोवेशन चैलेंज में पेक के प्रथम वर्ष के छात्रों ने रनरअप स्थान हासिल किया

चंडीगढ़: 17 फरवरी, 2026:- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों की एक होनहार टीम ने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीआईईटी) में आयोजित एआई-इनोवेशन चैलेंज सबका-एआई हैकाथॉन में रनर-अप स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया, जहाँ अर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित इनोवेटिव सोल्यूशंस को प्रस्तुत किया गया। कई कठोर मूल्यांकन चरणों के बाद पेक की टीम के प्रोजेक्ट को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया तथा टीम को ₹25,000/- की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
टीम का नेतृत्व आर्यन सिंह ने किया। टीम के अन्य सदस्यों में रेहान अब्ही, सिद्धार्थ मोहता, कनिष्क सिंह और अन्नय दुबे शामिल थे। टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, इनोवेशन और प्रभावी टीमवर्क से निर्णायकों को प्रभावित किया।
यह उपलब्धि पेक के छात्रों में उभरती तकनीकी उत्कृष्टता और इनोवेशन की संस्कृति को दर्शाती है, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में। यह सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
टीम ने संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रेरक शैक्षणिक वातावरण और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही टीम ने प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए विशेष उन्हें धन्यवाद भी दिया।