दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की परिधि ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

करनाल,  28अक्टूबर- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह कॉलोनी, करनाल की कक्षा अष्टमी की प्रतिभाशाली छात्रा पारिधि ने इ पी एफ ओ द्वारा डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
 इस प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और “सतर्कता – हमारी साझा ज़िम्मेदारी” विषय पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा देवगन एवं मुख्य अध्यापिका प्रिया कपूर ने परिधि को उसकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी निरंतर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।