निपॉन वुड कोटिंग के सौजन्य से बारबीक्यू नेशन सैकटर 26 में हुई पेंटर मीट
चंडीगढ़:- सेक्टर-26 स्थित बारबेक्यू नेशन में पेंटर मीट का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि शायद पहली बार पेंटरों को एक साथ बैठकर अपने मनभावन और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेने का अवसर मिला।
निपॉन वुड कोटिंग के से आयोजित इस कार्यक्रम को सिंह हार्डवेयर के मंजीत सिंह ने होस्ट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंटरों ने हिस्सा लिया और आपसी मुलाकात के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
इस दौरान निपॉन पेंट के सेल्स हेड राज गुप्ता ने पेंटरों नवाब अली,राज बाली, कपिल देव, कृष्ण, अब्दुलराम बहादुर,आफताब आदि के साथ कंपनी के उत्पादों और वुड कोटिंग से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पेंटर समुदाय के साथ बेहतर संवाद और मजबूत संबंध स्थापित करना रहा।
