जिले में धान की कटाई जोरो पर

करनाल, 14 अक्तूबर- कृषि उप-निदेशक वजीर सिंह ने बताया कि जिले में धान की कटाई जोरो पर है जिसमें लगभग 60 प्रतिशत धान की कटाई की जा चुकी है जिसमें काफी किसानों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे है। 
जिसके फलस्वरूप जिले में अभी तक कोई भी एक्टिव फायर लोकेशन प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार किसानों से सम्पर्क करते हुए सीटू व इन सीटू मैनेजमेंट के कार्य को अन्य किसानों को दिखाने के लिए डेमो लगाए जा रहे है। 
इसी के तहत 15 अक्टूबर को दोपहर 2ः00 बजे विभिन्न गांवों में पराली प्रबंधन हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। जिसमें प्रगतिशील किसानों से सम्पर्क करते हुए सक्सेस स्टोरी बनाई जायेगी।