ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना में 33 वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न

हरियाणा/हिसार: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना मंडी में 26 जनवरी 2026 को 33वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुई। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर सतीश भारती  ने ध्वजारोहण किया व विद्यालय के एनसीसी  विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलकर मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 
भारती जी ने कहा गणतंत्र दिवस के इस पावन "पर्व" पर हम सभी देश के वीर शहीदों को भी याद करते हैं उनकी याद में देशभक्ति गीतों को भी गुनगुनाते हैं दूसरा आज का दिन यह इसलिए भी विशेष है कि आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ हमारे अपने कानून बने इसलिए यह दिन महत्वपूर्ण हो जाता है! 
आज की इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी उत्कृष्टता से खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के कोच अनिल सर, पीटीआई कैलाश सर ने बड़ी ही कुशलता से एवं व्यवस्थित तरीके से इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर सतीश भारती जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं बताया कि खेल हमारे जीवन की आधारशिला होते हैं। 
विद्यालय के प्रिंसिपल डा.भुवनेश भारद्वाज ने भी विद्यार्थियों को खेलों के महत्त्व  के बारे में बताते हुए उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खेल प्रतियोगिता शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखाई। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय के चारों सदनों में कई प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। 26 जनवरी को इंटर हाउस स्पोर्ट्स मीट का आरम्भ योगा के साथ व प्रतिभागियों को विधिवत् रूप से शपथ दिलवाकर किया गया।  
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्लेयर्स ने मैदान में प्रतिद्वन्द्वी को परास्त करने की जद्दोजहद करते हुए डिफरेंट कैटेगरी के मुकाबलों में टीम स्पिरिट के साथ ही अपने अन्दर छिपी खेल प्रतिभा को खुलकर अभिव्यक्त किया। बड़ी संख्या में बच्चों का विभिन्न खेलों में भाग लेना उनकी खेलों के प्रति रूचि को जाहिर कर रहा था। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर रेस,200 मीटर रेस,400मीटर रेस, 800 मीटर रेस व 1600 मीटर रेस के साथ रिले रेस,शॉट पुट, कई प्रकार की फन रेस आदि अन्य अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्पोर्ट्स मीट के दौरान खेल के मैदान पर खिलाड़ियों में जबरदस्त ऊर्जा का संचार देखने को मिला। यहाँ  खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही सुबह से स्टूडेन्ट्स की हलचल खेल के मैदान पर दिखने लगी और जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, उनका उत्साह और जोश भी दोगुना होता गया। इसके पश्चात शेष प्रतियोगिताएँ  संपन्न की गईं। इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर सतीश भारती ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी व  उन्हें खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। 
इसलिये उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने व मेहनत करके अच्छे  अंक प्राप्त करने के लिये भी प्रेरित किया। डॉक्टर सतीश भारती ने प्रतियोगिता के व्यवस्थित तरीके से संपन्न होने पर सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी।