ऑपरेशन हॉट स्पॉट के तहत रतिया में सुरक्षा जांच अभियान

रतिया, 20 दिसंबर:- जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं सुरक्षा की दृष्टि से चलाए जा रहे ऑपरेशन “हॉट स्पॉट” के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस* के मार्गदर्शन में थाना शहर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिहाग द्वारा रतिया क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
                        इस अभियान के दौरान रतिया में बाहर से आए कश्मीरी युवकों का सत्यापन एवं दस्तावेज़ जांच की गई। जांच का उद्देश्य क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का विधिवत सत्यापन कर कानून व्यवस्था, शांति एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
                        थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह रूटीन व एहतियाती कदम के रूप में की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके। जांच के दौरान सभी युवकों से शालीनता एवं नियमों के अनुरूप व्यवहार किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि की गई।
                       *पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस* के निर्देशन में जिलेभर में ऑपरेशन “हॉट स्पॉट” के तहत लगातार ऐसे सुरक्षा एवं सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
                       फतेहाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बिना सत्यापन के रह रहे व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।