श्री खुरालगढ़ साहिब में बस दुर्घटना में एक महिला की मौत, 3 घायल
गढ़शंकर: पवित्र तीर्थस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब के दर्शन करने आए तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गढ़शंकर के बीट इलाके में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 60 साल की एक महिला की मौत हो गई. जबकि इस हादसे के दौरान तीन श्रद्धालु घायल हो गए.
श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार जत्थेदार बाबा केवल सिंह ने श्रद्धालुओं की मदद से मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा से संगत की बस पीबी 05 एएच 7496 श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आई थी और जब बस चरण गंगा के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार जत्थेदार बाबा केवल सिंह जी ने संगत के सहयोग से तीर्थयात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 60 वर्षीय किरण बाला पत्नी प्रीतम सिंह निवासी गांव समराला-माछीवाड़ा जिला लुधियाना की मौत हो गई; वहीं 6 वर्षीय हरलीन कौर पुत्री महिंदर कुमार, सरोज बाला पुत्री प्रीतम सिंह घायल हो गईं।
6 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र हमासी निवासी समराला का इलाज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में चल रहा है। बस को अमनदीप सिंह चला रहा था।
