खाई फेम की में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत।

ममदोट 13 अक्टूबर फिरोजपुर फाजिल्का मुख्य मार्ग फिरोजपुर से लगभग 8 किलोमीटर दूर बस अड्डा खाई फेम की पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार इकबाल सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी गांव झोक नोध सिंह मोटरसाइकिल पर फिरोजपुर जा रहा था।
हादसा खाई फेम की पर हुआ। परतखदर्शीयों के अनुसार किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए घोड़ा ट्रॉला ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और ट्रॉला के नीचे आने से इकबाल सिंह (65) की मौके पर ही मौत हो गई।