ट्रक और कार की भिड़ंत में एक की मौत 4 घायल

होशियारपुर:- माहिलपुर-फगवाड़ा रोड आज प्रायः करीब 5 बजे माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर बिस्त दुबाब नहर के पास चुरस्ते वाले पुल के करीब एक ट्रक (टिपर) और टोयोटा कार के बीच सीधे भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, प्रातः करीब 5 बजे बहराम की तरफ से एक टिपर माहिलपुर की ओर आ रहा था, जबकि दूसरी तरफ से बिस्त दुबाब नहर वाली सड़क पर भवानिपुर के गांव के गड़शंकर थाना क्षेत्र से एक कार आ रही थी। कार का ड्राइवर अपने चाचा को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। जैसे ही कार चुरस्ते वाले पुल के पास पहुंची, ट्रक से सीधे टकरा गई।
इस दुर्घटना में कार चालक अजै खेपड़, उनका चाचा बिंदरपाल, उनका दोस्त सुखविंदर सिंह, 13 वर्षीय कृष्ण (चाचा का बेटा), और परमिंदर सिंह हाजीपुर (मामा का लड़का) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
राहगीरों ने इन्हें माहिलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें आगे के इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। 13 वर्षीय कृष्ण को डीएमसी लुधियाना भेजा गया, जबकि बिंदरपाल को सिविल अस्पताल, हुशियारपुर रेफर किया गया।