स्मैक तस्करी के मामले में एक आरोपी काबू 992 ग्राम स्मैक बरामद

करनाल:- पुलिस थाना सदर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक विकास बैंस के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक व्यक्ति को स्मैक सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र भोला सिंह, निवासी शिव कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई है। 
पुलिस ने उसके कब्जे से 9.92 ग्राम स्मैक बरामद की। अनुसंधान अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी से गहन पूछताछ जारी है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।