शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब पैगाम ऐ जगत
रतिया 6 अगस्त:- श्री राम आश्रम शिव मंदिर, टिब्बा कॉलोनी रतिया में 3 अगस्त से चल रहे *सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का तृतीय दिवस आज भक्ति और भावना से सराबोर रहा। कथा व्यास श्री कुलदीप जी शास्त्री, कालांवाली वाले* ने अपने प्रवचन से पूरे पंडाल को शिवमय कर दिया।
तृतीय दिवस में "अहंकार का विनाश, समर्पण की विजय"
आज की कथा में माँ सती के आत्म-त्याग, दक्ष प्रजापति के घमंड और भगवान शिव के रुद्र रूप की कथा सुनाई गई।
श्री कुलदीप जी शास्त्री ने भावुक होकर कहा कि जब दक्ष ने अपने ही दामाद भगवान शिव का अपमान किया, तो माँ सती ने पिता के यज्ञ में कूदकर अपने प्राण दे दिए। इससे क्रोधित होकर भोलेनाथ ने वीरभद्र को भेजकर उस यज्ञ को तहस-नहस करवा दिया।
व्यास जी ने संदेश दिया: "आज के समय में भी रिश्तों में अहंकार जहर घोल देता है। शिव जी हमें सिखाते हैं कि झुकना कमजोरी नहीं, सबसे बड़ी शक्ति है। एक सच्चा 'ॐ नमः शिवाय' ही जीवन की नैया पार लगा सकता है।"_
कथा के दौरान भक्त "हर हर महादेव" के नारों के साथ भावपूर्ण पूरे भक्तिभाव से शिव लीला सुनते रहे।शास्त्री जी ने उसके बाद एक से लेकर चौदह मुखी रूद्राक्ष के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
मंदिर को सूंदर सूंदर लड़ियों,गुबारों और फूलों से सजाया गया। कथा के दौरान आज श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान राजकुमार सिंगला (राजू करंडी )का जन्मदिवस उपस्थित संगत द्वारा केक काटकर व बधाई गीत गा कर मनाया गया।आज की कथा में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार सिंगला (राजू करंडी),सोनू मंगला, सतपाल गर्ग,रामगोपाल पाल,
डॉ नरेश गोयल,नीलकंठ महादेव कांवड़ संघ के प्रधान रमन बलाना,कमल अरोड़ा,पंकज गर्ग,दीपक गर्ग,अश्वनी गर्ग,अतुल गोयल, विनोद जिंदल,नीतीश मालिक,केतन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कथा के बाद महाआरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण हुआ। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का लाभ लिया।
मंदिर कमेटी के सरंक्षक राजकुमार सिंगला ने कहा की "शिव महापुराण हमें जोड़ना सिखाती है, तोड़ना नहीं। इस ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य रतिया के हर घर में शिव भक्ति और मानवीय मूल्यों को जगाना है। श्री कुलदीप जी शास्त्री के मुख से कथा सुनकर लोग अपने जीवन में बदलाव महसूस कर रहे हैं।"_
कमेटी ने सभी सेवादारों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम ज्ञान यज्ञ 9 अगस्त तक चलेगा।अंत मे मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद बंसल ने इस दिव्य कथा में प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से 6:30 बजे तक
सभी भक्तों से परिवार सहित पधारने की विनम्र अपील की।
