भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5000 के पार

नई दिल्ली, 6 जून- शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 के आंकड़े को पार कर गई है। केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली हैं। मामलों में वृद्धि को देखते हुए, केंद्र कोविड-19 के लिए सुविधाओं की तैयारियों की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल कर रहा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। भारत में 5,364 सक्रिय मामले हैं और पिछले 24 घंटों में चार मामले दर्ज किए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि ज्यादातर मामले हल्के हैं और उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। इस साल जनवरी से अब तक देश में 55 मौतें हो चुकी हैं।