निसान टेक्टॉन भारत में लॉन्च कीमत 1049 लाख से शुरू

चंडीगढ़:- निसान मोटर इंडिया ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टॉन को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280Nm का टर्बो परफॉर्मेंस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।
टी280 रेंज, जिसमें मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, की शुरुआती कीमत ₹14.99 लाख रुपये है। टी160 रेंज की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख रुपये रखी गई है।
नई निसान टेक्टॉन को भीड़ से अलग पहचान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसका डिजाइन निसान की प्रतिष्ठित एसयूवी निसान पेट्रोल से प्रेरित है और यह एसयूवी के मामले में उत्कृष्टता की निसान की 75 वर्षों की विरासत को नए अंदाज में सामने लाती है।
निसान टेक्टॉन में प्रीमियम लग्जरी, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक कनेक्टिविटी का बेहतरीन मेल है। इसमें गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी भी है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी बेहतर बनता है।
गूगल बिल्ट-इन के साथ ग्राहक गूगल मैप्स की मदद से आसानी से नेविगेट कर सकते हैं, गूगल असिस्टेंट के जरिये हैंड्स-फ्री असिस्टेंस ले सकते हैं और गूगल प्ले पर उपलब्ध 200 से अधिक ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।
टेक्टॉन में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसमें टर्बो टी160 और टर्बो ज टी280 इंजन के विकल्प उपलब्ध हैं, जो अधिकतम 163PS शक्ति और 280Nm का टॉर्क प्रदान करते हैं। टर्बो टी280 वेरिएंट में 6-.स्पीड वेट क्लच डीसीटी के साथ ई-शिफ्टर दिया गया है, जो बेहतरीन प्रदर्शन, स्थिरता और बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करता है।
नई निसान टेक्टॉन वर्ष 2026 में कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट है और भारत में निसान की नई विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा,  हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। 
नई निसान टेक्टॉन का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। टेक्टॉन इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।