एनआईआरसी हिसार ब्रांच ने आयकर विधेयक पर आधारित किया सेमिनार
हिसार : चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच द्वारा आयकर विधेयक-2025 पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में आयकर विधेयक के विविध आयामों पर चर्चा करते हुए संरचनात्मक सुधार एवं इसके व्यावहारिक प्रभावों पर भी गहन मंथन किया गया। फतेहाबाद में आयोजित किए गए इस सेमिनार में अतिथि वक्ता सीए अभिषेक जैन, एक्स ऑफिशियो सदस्य व अतिथि वक्ता सीए रतन सिंह यादव, एनआईआरसी हिसार ब्रांच के सचिव सीए राजेश सिहाग, कोषाध्यक्ष सीए सुनील गोदारा व कार्यकारी सदस्य सीए मुकुल मित्तल मौजूद रहे। इस दौरान फतेहाबाद के आईटीओ संजय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
सेमिनार के दौरान अतिथियों को पौधे भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने आयकर विधेयक से संबंधित विभिन्न विषयों को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि आयकर को सरल, संक्षिप्त और पारदर्शी बनाने का प्रयास है, जिसका उद्देश्य मुकदमों को कम करना और आम आदमी के लिए टैक्स अनुपालन को आसान बनाना है। उन्होंने बताया कि करदाताओं के अनुकूल और डिजिटलीकरण व बेहतर अनुपालन पर नए विधेयक में जोर दिया गया है। इस सेमिनार के आयोजन में एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय गोयल, वाइस चेयरमैन सीए विशेष भारद्वाज, एनआईसीएएसए चेयरमैन सीए प्रतीक आर्य व एनआईआरसी हिसार ब्रांच के पूर्व चेयरमैन सीए अमन बंसल का विशेष सहयोग रहा।
