एनआईआरसी हिसार ब्रांच ने भारत निर्माण पर आधारित सेमिनार का किया आयोजन
हिसार:- चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच द्वारा भारत निर्माण पर आधारित सेमिनार का आयोजन हिसार के सेक्टर 16-17 के इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित आईसीएआई भवन में किया गया। इस सेमिनार में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम और स्टार्टअप किस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बिल्डिंग भारत : एमएसएमई एंड स्टार्टअप एज इंजन ऑफ इकनोमिक ट्रांसफॉरमेशन सेमिनार में सीए कुनाल कथूरिया व सीए मनोज लांबा मुख्य वक्ता रहे। इस दौरान एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय गोयल ने वक्ताओं का स्वागत करते हुए सेमिनार की आधारभूत जानकारी प्रदान की।
सीए अजय गोयल ने स्पष्ट किया कि एमएसएमई और स्टार्टअप देश में आर्थिक परिवर्तन के प्रमुख इंजन हैं। ये देश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय संतुलन में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वक्ताओं ने भी एमएसएमई और स्टार्टअप के विविध पहलुओं से रूबरू करवाया।
इस सेमिनार के आयोजन में वाइस चेयरमैन सीए विशेष भारद्वाज, सचिव सीए राजेश सिहाग, कोषाध्यक्ष सीए सुनील गोदारा, एनआईसीएएसए चेयरमैन सीए प्रतीक आर्य, एनआईआरसी हिसार ब्रांच के पूर्व चेयरमैन सीए अमन बंसल व कार्यकारी सदस्य सीए मुकुल मित्तल सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा।
