हरि नाम संकीर्तन में निकुंज कामरा के भजनों ने रंग जमाया
हिसार, 19 मार्च:- ऋषि नगर स्थित हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान के 70वें वार्षिक महोत्सव व हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत के उपलक्ष्य में चल रहे त्रिदिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन हरि नाम संकीर्तन में दिल्ली से आई भजन गायिका सुश्री निकुंज कामरा ने एक के बाद एक भजनों की वर्षा करके ऐसा रंग जमाया कि लोग आनंदित हो उठे। उनके गाये भजनों में श्रीराधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है्.. .., मेरे श्याम सलोने आजा.. .., आशा रख पगली आएंगे.. .., सांवरिया नंद किशोर मेरी साड़ी पे रंग डाल गयो रे.. .., तेरा दर्श पाने को जी चाहता है.. .. आदि शामिल रहे। बड़ी संख्या में देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
इस अवसर पर अतिथियों के रुप में पूर्व मेयर गौतम सरदाना-मोनिका सरदाना, पार्षद राजेश अरोड़ा रिंकू, लोकेश अनेजा-सुनैना अनेजा, विक्रांत भटेजा-समिता भटेजा, प्रवीन असीजा, भजनलाल अरोड़ा, विजय ढल, मेहरचंद मनचंदा, देसराज मनचंदा, नरेन्द्र गांधी, सुनील बजाज, समीर सरदाना, रवि भुटानी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार सेतिया व बिट्टू तनेजा ने बताया कि महोत्सव में नंदी शाला, ढंडूर से पूरी टीम, ब्रह्म ज्ञान कुटिया से गुलशन सेहरा, गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्य, श्रीनाथ मंडल, निताई गौर परिवार, मंदिर के कर्मठ सेवक देसराज चावला, कमल पाहुजा, शिवानी परिवार सहित दिल्ली से पहुंचे व हरि नाम संकीर्तन का आनंद लिया।
