साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 27 नवंबर 2026 (पैगाम-ए-जगत):- पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर के पल्लणपुर (न्यू चंडीगढ़) में तीन दिवसीय पंजाब घुड़सवारी मेला-3.0 का औपचारिक उद्घाटन किया।
घोड़ों के पालकों, घुड़सवारों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने पंजाब की घुड़सवारी से जुड़ी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को भी उत्तम नस्ल के घोड़ों का विशेष शौक था, जो पंजाब की विरासत में घोड़ों के महत्वपूर्ण स्थान को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर ऐसे खेल आयोजन करवाना राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को विभिन्न खेलों से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मेले के आयोजन स्थल पर किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए स. खुड्डियां ने कहा कि पल्लणपुर में बनाया गया अखाड़ा और मैदान अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप हैं। उन्होंने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से घोड़ों के पालकों, घुड़सवारों और घुड़सवारी के शौकीनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमाओं की रक्षा के लिए बहादुरी और कुर्बानियां देने तथा स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रगतिशील खेल नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
तीन दिवसीय मेले को केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित न मानते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को साहसिक और पारंपरिक खेलों से जोड़ने का संदेश भी देता है। घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पंजाब के लोकनृत्य भंगड़ा और मार्शल आर्ट गतका सहित अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेले को और भी आकर्षक बना रही हैं।
कैबिनेट मंत्री ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा मेले के सफल आयोजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन के सुचारू संचालन के लिए तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग प्रदान करने के लिए सलाहकार दीपिंदर सिंह बराड़ तथा उनकी टीम के योगदान की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर एस.डी.एम. खरड़ स. गुरमीत सिंह, उप निदेशक पशुपालन डॉ. भूपिंदर सिंह और जिला खेल अधिकारी श्रीमती उमेश्वरी शर्मा भी उपस्थित थे।
पहले दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम
मेले के पहले दिन छह अलग-अलग घुड़सवारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें घुड़सवारों ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया।
नोट: घुड़सवार के नाम के साथ उसके घोड़े का नाम दिया गया है।
- टेंट पेगिंग (रिंग एंड पेग)
- पहला स्थान: जतिंदर सिंह – लेजेंड ओडर
- दूसरा स्थान: सुखप्रीत सिंह – ग्लेडिएटर
- तीसरा स्थान: जगजीत सिंह – मिलेनीया
- चौथा स्थान: यंग बीर सिंह – शुगर कैंडी
- ड्रेसेज
- पहला स्थान: ज्योति – फ्रैंक हाइट
- दूसरा स्थान: रवेश्वर राणा – अघोरा
- तीसरा स्थान: रवेश्वर राणा – महारुद्रा
- चौथा स्थान: इंदरबीर सिंह, आई.पी.एस. – नॉटी बॉय
- शो जंपिंग जी.पी.-2
- पहला स्थान: कल्प खारीवाल – बार्नबी
- दूसरा स्थान: इलाजी राशिद – नबलजीवन
- तीसरा स्थान: दिवजोत कौर – फ्रैंक हाइट
- चौथा स्थान: इमना – मैरी मोनार्क
- शो जंपिंग ओपन (60 सेंटीमीटर)
- पहला स्थान: राजकुमार – चैंपियन
- दूसरा स्थान: अभीर – बाज
- तीसरा स्थान: इंदरबीर सिंह, आई.पी.एस. – नॉटी बॉय
- चौथा स्थान: रुबायत कौर – आजाद ए गन
- शो जंपिंग ओपन (90 सेंटीमीटर)
- पहला स्थान: चेताये चौधरी – बार्नबी
- दूसरा स्थान: ज्योति – फ्रैंक हाइट
- तीसरा स्थान: राज कुमार – चैंपियन
- चौथा स्थान: अनन्या शर्मा – बाज
- शो जंपिंग जी.पी.-1
- पहला स्थान: दानियाल मंघाना – बार्नबी
- दूसरा स्थान: महका गिल – बेनी ऑप्टिमा
- तीसरा स्थान: सासव्या – थंडर
- चौथा स्थान: दिया शर्मा – जूला डेल
पंजाब घुड़सवारी मेला-3.0 आगामी 29 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान दर्शकों को घुड़सवारी की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पंजाब की समृद्ध खेल विरासत से जुड़ी गतिविधियां देखने का अवसर मिलेगा।
