नवांशहर/काठगढ़, 29 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- पिछले दिनों गांव रेलमाजरा में खेल मैदान के मामले को लेकर विधायक संतोष कटारिया को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों का आरोप था कि खेल मैदान के लिए आई पूरी सरकारी ग्रांट खर्च नहीं की गई। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधान सुरिंदर शिंदा रेलमाजरा ने गांव की 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर जिला प्रशासन और विधायक संतोष कटारिया से ग्रामीणों को जवाब देने के लिए कहा था कि खेल मैदान के लिए सरकार की ओर से भेजी गई पूरी ग्रांट क्यों नहीं लगाई गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो प्रशासन और न ही विधायक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इसी कारण अब 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को विधायक संतोष कटारिया के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
रेलमाजरा खेल मैदान मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर 1 दिसंबर को विधायक संतोष कटारिया के आवास के बाहर प्रदर्शन
