नवांशहर/काठगढ़, 29 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- गांव रैलमाजरा के पास शिवालिक की पहाड़ियों में सूर्यास्त के बाद शिकारी लोग कुत्तों को साथ लेकर जंगल में घुस जाते हैं और शिकार करने के लिए जंगली जानवरों का पीछा करते हैं। आज शिकारी कुत्तों से अपनी जान बचाता हुआ बारहसिंगा का एक बच्चा गांव रैलमाजरा की पानी की टंकी के पास पहुंच गया। जब समाजसेवी एवं युवा प्रधान सुरिंदर छिंदा रैलमाजरा और उनके साथी युवाओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पूरी ताकत लगाकर बारहसिंगा के बच्चे को बचाया। इस मौके पर कुलविंदर सिंह किंदू, काकू पोणाहारी, आलम मोहम्मद, काला चौधरी और भोलेवाल बेलदार ने बारहसिंगा को बचाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने वाइल्ड लाइफ टीम को बुलाकर बचाए गए बारहसिंगा के बच्चे को उनके हवाले कर दिया।
शिकारी कुत्तों से बचाया गया बारहसिंगा का बच्चा
