होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:- साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल, लद्धेवाल, माहिलपुर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय के निदेशक सुखमिंदर सिंह और सहायक निदेशक बीबी सतवंत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता को आम जनता तक पहुंचाना तथा विद्यार्थियों की कला, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी संस्कृति, लोकगीतों, लोकनृत्यों और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी समृद्ध विरासत, पंजाबी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पहुंचे लोगों में एस. सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां, सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी; प्रोफेसर अपिंदर सिंह, अतिरिक्त सचिव स्कूल कमेटी; मैनेजर हरभजन सिंह; पूर्व मैनेजर भूपिंदर सिंह; शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सचिव रणबीर सिंह; मास्टर वनिंदर सिंह; प्रिंसिपल अमनदीप हीरा; हरबंस सिंह सरहाला; मनवीर सिंह; गुरलाट सिंह; बलवीर सिंह कहारपुरी; मैडम गुरिंदर कौर, प्रिंसिपल गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, मलूका, बठिंडा; प्रिंसिपल आशा शर्मा, के.डी. इंटरनेशनल स्कूल, माहिलपुर; शमशेर सिंह मलूका; मोहन सिंह हवेली; नन्हियां कोंपलां पत्रिका के मुख्य संपादक बलजिंदर मान; एस. इकबाल सिंह खेड़ा; नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष शशि बंगड़; नगर कौंसिल सदस्य बलदेव सिंह, मनजीत कौर और बलविंदर मरवाहा; सरपंच सीमा रानी; मैडम आशा शर्मा; एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह; पूर्व एसडीओ जगतार सिंह; राजिंदर राणा; सुखदेव सिंह नडालों; जुुझार सिंह नंगल खुर्द; जसप्रीत कौर रामपुर; मैडम संदीप कौर; गुरजीत कौर; हरजिंदर सिंह; दलजिंदर सिंह; कवल कुमार; क्लर्क हरजिंदर कौर; राजविंदर कौर; संतोष बैंस; सरनजीत कौर बैंस सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर जागृति मंच की टीम ने प्रिंसिपल राजविंदर कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया। सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक लाख रुपये और मोहन सिंह हवेली ने 40 हजार रुपये दिए। प्रिंसिपल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि विद्यार्थियों को अपनी कला तथा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना शिक्षण संस्थानों का एक बड़ा दायित्व है।