मोहाली (दविंदर सिंह):- डॉ. अंबेडकर वेलफेयर मिशन, पंजाब (रजि.), सेक्टर-69, मोहाली द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मिशन के संरक्षक सरदार कुलवंत सिंह संधू ने भारतीय संविधान की विशेषताओं और इसके मूल सिद्धांतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी के एससी विंग के महासचिव सुखदीप सिंह आजाद ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों से जोड़ता है।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारे लाल, उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह धमो‍ट, कानूनी सलाहकार जैल चंद माहे, कैशियर हरी राम और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।