होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल, माहिलपुर के नजदीक, होशियारपुर द्वारा सहायक व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी के तहत “डेयरी फार्मिंग” के संबंध में व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स 1 से 15 दिसंबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में डॉ. मनिंदर सिंह बैंस, सहयोगी निदेशक (प्रशिक्षण), कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल, होशियारपुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स में पशुओं की नस्लों, मौसमी देखभाल, पशु आहार तैयार करने, बीमारियों और टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कोर्स पूरा होने के बाद पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इच्छुक प्रशिक्षु 1 दिसंबर, 2026 को आधार कार्ड की प्रति और पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लेकर सुबह 10 बजे केंद्र में पहुंचें।