होशियारपुर/अजनोहा (दलजीत अजनोहा):- होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा में विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील तैयार करने की सुविधा हेतु 40 लीटर का प्रेशर कुकर और अन्य आवश्यक सामान भेंट किया गया। यह योगदान नड़ालों गांव की निवासी सतवीर कौर और उनके परिवार द्वारा दिया गया।
स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ ने इस सहयोग के लिए सतवीर कौर का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल हरमनोज कुमार के साथ स्टाफ सदस्य गुरजीत कौर, जतिंदर सिंह, सरबजीत कौर, सतनाम कुमार और राजविंदर कौर भी उपस्थित रहे।
आशा है कि इस सहयोग से स्कूल में मिड-डे मील की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
