नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी होशियारपुर श्रीमती हरजिंदर कौर का स्वागत

होशियारपुर: पंजाब शिक्षा विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, जिला इकाई द्वारा राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान बिक्रमजीत सिंह आहलुवालिया के नेतृत्व में नव-नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) होशियारपुर, श्रीमती हरजिंदर कौर का पदभार संभालने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल तरलोचन सिंह, प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, राज्य मुख्य सलाहकार श्री अनिरुद्ध मोदगिल, जिला महासचिव श्री नरिंदर सोहल, हरप्रीत सिंह नसराला, बलबीर सिंह, भूपिंदर कुमार, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुमन सहदेव, दीप्ति, रेनू, सुरिंदर कौर, मोनिका आदि उपस्थित थे।