नए सदस्यों के शामिल होने से सोसाइटी को मिला और बल नरूला अरोड़ा
होशियारपुर:- अरोड़ा वंश सभा की विशेष बैठक प्रधान टिंकू नरूला की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान अरोड़ा वंश सभा में नए सदस्यों को जिन में डिंपल गुलाटी, नीरज मनचंदा, विजय विग, कृष्ण अरोड़ा, राजू अरोड़ा, चिराग ढल्ल को शामिल किया गया व उन्हें सिरोपे भेंट कर उनका स्वागत करते हुए विधिवत्त रूप से सभा में शामिल किया गया।
इस मौके पर महासचिव मनोज तनेजा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए अरोड़ा वंश द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रधान टिंकू नरूला ने आगामी प्रोजेक्टों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि सभा द्वारा जो सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने संबंधित अभियान चलाया गया है वह लगातार जारी रहेगा। सभा द्वारा 500 कपड़े के थैले पहले बांटे जा चुके हैं और अब 1000 थैला रेहड़ी फड़ी व अन्य लोगों को बांटा जाएगा और जो बाजार से सिंगल यूज़ प्लास्टिक में सामान लेकर आते हैं और उन्हें इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से सभा को और बल मिला है। जिससे सामाजिक कार्यों की गति को आगे बढ़ाने में और मदद मिलेगी। और श्री अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा वंश सभा सिर्फ एक सामाजिक सभा है जिसका राजनीति से कोई सम्बन्ध नही है। सभा द्वारा सिर्फ सामाजिक कार्य ही किए जाएंगे।
जिस में जरूरतमंद लोगों की मदद करना, अच्छी सेहत सुविधाएं प्रदान करने के लिए मेडिकल कैंप लगाना, स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को वर्दियां, स्टेशनरी आदि प्रदान करना, सामाजिक कुरीतियो के विरोध स्वरूप जागरूकता फैलाना, नशा विरुद्ध जागरूक करना इत्यादि।
इस मौके पर नव निर्वाचित सदस्यों ने कहा कि वह गर्व महसूस कर रहे हैं कि वह सभा के सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं वह सभी अपनी सेवाएं सभा को प्रदान करते रहेंगे और जो भी सभा उन्हें कार्य सौंपेगी उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा, टिंकू नरूला, अनिल पाहवा, मनोज तनेजा व अन्य उपस्थित थे।
