नई हुंडई एक्सटर को 579900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया

चंडीगढ़:- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आज नई हुंडई एक्सटर के लॉन्च की घोषणा की, जो ब्रांड की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक स्टाइलिश और बोल्ड विकास है।[1] बेहतरीन परफॉर्मेंस, भरोसेमंद पावरट्रेन और विविधता के लिए ग्राहकों और समीक्षकों, दोनों की पसंद रही ह्यूंडई EXTER ने दमदार एसयूवी डिजाइन को मॉडर्न एवं एडवांस्ड कन्वीनियंस टेक, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और सेफ्टी के साथ जोड़ा है।
नई ह्यूंडई EXTER की बुकिंग की शुरुआत पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री तरुण गर्ग ने कहा, “अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही ह्यूंडई EXTER को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसने पूरे भारत में 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीता है। बोल्ड डिजाइन और सेगमेंट डिफाइनिंग फीचर्स के साथ ह्यूंडई EXTER ने इस सेगमेंट को नए सिरे से गढ़ने में अहम भूमिका निभाई है। इसी मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए नई ह्यूंडई EXTER ‘Drive to shine’ की नई भावना को दर्शाती है। 
इसमें रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग, ज्यादा प्रीमियम केबिन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और सेफ्टी का पैकेज मिलता है। ये अपग्रेड उन परिवारों और युवाओं के बीच इसकी अपील बढ़ाएंगे, जो ऐसी एसयूवी की तलाश में हैं, जिसमें स्टाइल, व्यावहारिकता और रोजमर्रा के इस्तेमाल को बेजोड़ तरीके से साथ लाया गया हो। नई ह्यूंडई EXTER युवा और महत्वाकांक्षी भारत को विश्व स्तरीय तकनीक, बेहतरीन सुरक्षा और एक भरोसेमंद एसयूवी देने के एच एम आई एल के वादे को और मजबूत करने वाली है।”

**बेहतरीन एक्सटीरियर्स**
नई ह्यूंडई EXTER फ्रंट और रियर बंपर के बोल्ड डिजाइन, रीडिजाइन किए गए ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और शानदार नए R15 (D=380.2 mm) डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ अपनी एसयूवी प्रजेंस को और भी दमदार बनाती है। इन सबसे परे एक स्पोर्टी विंग-टाइप स्पॉइलर इसे सड़कों पर एक ऐसी पहचान देता है, जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है।

एक्सटीरियर में प्रमुख सुधार:
•        नए सेंटर गार्निश के साथ ज्यादा चौड़ा और बोल्ड फ्रंट फेसिया
•        ज्यादा शार्प और स्पोर्टी रियर प्रोफाइल के लिए नया टेलगेट और C-पिलर गार्निश
•        ज्यादा टफ और मस्कुलर लुक के लिए एड-ऑन दमदार व्हील आर्क क्लैडिंग
•        नया, खास विंग-टाइप स्पॉइलर