ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसायटी दसूहा की नई कार्यकारिणी कमेटी गठित

3 मार्च होशियारपुर- ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसायटी दसूहा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय मार्केट दसूहा में हुई। यह बैठक सोसायटी के संस्थापक मनीष कालिया के मार्गदर्शन में चेयरमैन गुरप्रीत सिंह बिल्ला अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष बलजिंदर सिंह लालिया, जो विदेश चले गए थे, के स्थान पर नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग की गई। सर्वसम्मति से परमिंदर सिंह बबलू को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी समिति, मुख्य सलाहकार: मुकेश रंजन, विजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष: मनीष चौधरी, चेयरमैन: गुरप्रीत सिंह बिल्ला अरोड़ा, उपाध्यक्ष: सौरव फुल, कैशियर: कनव रल्हन, सचिव: राहुल कुमार, सहायक सचिव: अमरजीत सिंह, हरीश गुप्ता, प्रेस सचिव: तजिंदर सिंह, नवदीप कुमार गौतम, कैंप इंचार्ज: लाडी, हिमांशु, डाइट इंचार्ज: यवनीश मल्होत्रा, कार्तिक कालिया, पीआरओ: अभिषेक मोनू, मीडिया सलाहकार: सनी अरोड़ा, एनआरआई सदस्य: सनी निंजा, रोनी, पुष्पिंदर सिंह, अविनाश ऋषि, बलजिंदर लालिया, विकास महाजन, सलाहकार: बजिंदर कुमार बिंदर, जसपाल मसीती, कार्यकारी सदस्य: रवि मुल्तानी, अमन बुलबुल, डॉ. बिल्ला नागरा, हरदीप सिंह रामगढ़िया, जसवीर सिंह दड़ियाली, अभिषेक शर्मा|
 नई टीम ने आश्वासन दिया कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सोसायटी के उद्देश्यों और मिशन का पालन करेंगे। निर्वाचित अध्यक्ष परमिंदर सिंह बबलू ने कहा कि वे जरूरतमंदों की मदद, रक्तदान अभियान और कल्याण कार्यों को और तेज करेंगे।