बड़सी गेट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

हाँसी:– हाँसी व्यापार मंडल के अंतर्गत गठित बड़सी गेट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अमित जैन ने प्रेस को जारी बयान में दी।
नई कार्यकारिणी में सरदार अमन सिंह को संरक्षक, गुलशन कक्कड़ को प्रधान, रमेश बत्रा को उप-प्रधान, नितिन जैन को सचिव, मयंक नंगरू को कोषाध्यक्ष, अमित जैन एवं भीम शर्मा को मीडिया प्रभारी, संदीप पंचाल एवं हरीश रखेजा को प्रबंधक तथा ओमप्रकाश रखेजा, आशुतोष गोयल एवं नरेश कक्कड़ को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा बाजार की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि एसोसिएशन समय-समय पर बैठक आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी तथा बाजार के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास करेगी।
बैठक के उपरांत नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं, जबकि नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का विश्वास दिलाया।