नीट यूजी 2026 आकाश एजुकेशनल के 4 छात्र ऑल इंडिया टॉप 10 में
चंडीगढ़:- नीट यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर आकाश एजुकेशनल, चंडीगढ़ के छात्र गीतांश चंडीगढ़ रीजन में टॉपर बने है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में आकाश एजुकेशनल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी 2026के परिणामों में चंडीगढ़ रीजन से गीतांश ने 720 में से 705 अंक प्राप्त किये । वहीं, कृष गुप्ता ने 705 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 15, रिशित सिंगला ने 690 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 100, आदिल चाहल ने 685 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 175, स्पर्श गर्ग ने 685 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 184, शिव जिंदल ने 685 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 196, कार्तिक सलारिया ने 684 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 216, अजय प्रताप सिंह ने 680 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 303 हासिल की। 8 अन्य छात्र भी । 1000 के अंदर शामिल हुए।
आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है।
जसदीप सिंह बाबरा क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल ने कहा, " यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। आकाश एजुकेशनल का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।"
