राजकीय महाविद्यालय हरोली में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया संपन्न

हरोली/ऊना, 5 अगस्त:- राजकीय महाविद्यालय हरोली में सत्र 2026–27 के लिए एनसीसी नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस अवसर पर 6 HP (1) कंपनी एनसीसी, ऊना से एनसीसी अधिकारी महाविद्यालय पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया का संचालन किया। इस वर्ष महाविद्यालय में 27 कैडेटों का नामांकन किया जाना है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. आर. एस. डडवाल, एनसीसी प्रभारी डॉ. रिचा शर्मा, प्रो. अशीष कुमार तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 
इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र सेवा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।