लुवास में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी ने किया पौधरोपण

हिसार:– 1 हरियाणा रिमाउंट एवं वेटरनरी स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार में उत्साह पूर्वक मनाया गया।अभियान के तहत विश्वविद्यालय के पुराने एवं नए दोनों परिसरों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। 
कर्नल विनीत बुटोला, कमांडिंग ऑफिसर, 1 हरियाणा आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी, डॉ. संदीप गुप्ता, निदेशक छात्र कल्याण, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, लेफ्टिनेंट (डॉ.) नरेंद्र सिंह, एएनओ, एनसीसी कैडेट्स, स्थायी प्रशिक्षक स्टाफ तथा 1 हरियाणा रिमाउंट एवं वेटरनरी स्क्वाड्रन एनसीसी के सिविलियन स्टाफ ने वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को समर्पित है। इस अवसर पर वृक्षारोपण के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-संरक्षित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।