नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को डॉ इरम हसन

करनाल, 31 अक्तूबर:  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय की सभी अदालतों में 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।                                                                      सीजेएम डॉ. इरम हसन ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। लोक अदालत में फैसला होने पर मुकदमे की अपील नहीं की जाती। इससे आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है और समय व धन की भी बचत होती है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 0184-2266138 व नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर संपर्क कर सकता है।