राष्ट्रीय डीवर्मिंग डे 10 अगस्त को मनाया जाएगा अंकुर महिंद्रू
संगरूर, 03 अगस्त:- डिप्टी कमिश्नर संगरूर श्रीमती पूनमदीप कौर के निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) श्री अंकुर महिंद्रू की अध्यक्षता और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंजू सिंगला के नेतृत्व में डी-वर्मिंग डे संबंधी जिला टास्क फोर्स की मीटिंग की गई।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय डी-वर्मिंग डे 10 अगस्त को मनाया जा रहा है और इसका मॉप-अप डे 17 अगस्त को निश्चित किया गया है और इस दौरान जिले के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में 1 साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़ों के खात्मे के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां और पीने वाली दवा दी जानी है।
उन्होंने मीटिंग में हाजिर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने में सभी विभागों की भागीदारी जरूरी है। इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें।
इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंजू सिंगला ने बताया कि ये गोलियां संगरूर में लगभग 2,91,053 लाभार्थियों को दी जानी हैं। उन्होंने कहा कि गोली देने वाले अध्यापक या माता-पिता इस बात का ध्यान रखें कि यह गोली खाली पेट नहीं खानी है। खाना खाने के बाद ही यह गोली ली जाए और इसे चबाकर ही खाया जाए और एक से 02 साल तक के बच्चों को गोली की जगह सिरप (पीने वाली दवा) दिया जाएगा।
इस दौरान मीटिंग में डी.डी.पी.ओ. जे.एस. बग्गा, मेडिकल अफसर (जिला स्कूल हेल्थ) डॉ. अमनजोत कौर, मेडिकल अफसर डॉ. गुरबीर कौर, जिला समूह शिक्षा और सूचना अफसर करनैल सिंह, आर.बी.एस.के. कोऑर्डिनेटर लखवीर कौर और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि हाजिर थे।
