नलवा विधायक रणधीर ने एशिया चैंपियन अमन टाक को बधाई दी
हरियाणा/हिसार:- हरियाणा के लोकप्रिय विधायक रणधीर सिंह हल्का नलवा ने एशिया चैम्पियन अमन टाक को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अमन ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अमन की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। विधायक रणधीर सिंह नलवा ने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम और अधिक ऊंचा करेंगे।
अमन ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाकर आगे बढ़ने वाले हिसार के होनहार पैरा खिलाड़ी अमन टाक ने अंतरराष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अमन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक तथा राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
अमन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। निरंतर अभ्यास, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। आज अमन उन युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं जो जीवन में संघर्षों का सामना कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा बरवाला मंडल के मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा ने अमन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अमन की मेहनत और लगन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
हिंदी प्रवक्ता सुमन सलूजा ने कहा कि अमन की सफलता विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों के बीच भी जो व्यक्ति अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहता है, सफलता उसके कदम चूमती है।
उन्होंने कहा कि अमन जैसे खिलाड़ी समाज में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके लिए नई जिम्मेदारी और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
अमन की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
