नगर परिषद नवांगांव ने शहर की रात्रिकालीन सफाई के लिए चलाया अभियान

नया गांव (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 29 अप्रैल: उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल के निर्देशानुसार नगर परिषद नया गांव ने रात्रि सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत नगर परिषद ने बीती रात विभिन्न वार्डों में सफाई की।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिन के समय सड़कों पर यातायात काफी अधिक रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए रात्रि के समय यह सफाई कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अब सड़कों व आसपास इस तरह की सफाई होने से लोगों को सुबह के समय स्वच्छ व शुद्ध वातावरण मिलेगा।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों व दुकानों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को दें।  इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक व लिफाफों का प्रयोग न करके, बाजार में खरीदारी करने जाते समय कपड़े का थैला साथ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान लोगों के सहयोग से ही सफल हो सकता है, इसलिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सहयोग करते हुए खुले में सड़कों पर कूड़ा न फेंके।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों के सहयोग से विशेष सफाई टीमें तैनात की हैं जो प्रतिदिन रात्रि में सफाई का कार्य संभाल रही हैं ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।