हीरानगर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर 65 मरीजों को मिला लाभ
हरोली/ऊना, 8 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गांव हीरानगर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रयास सोसायटी के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के दौरान कुल 65 मरीजों की ओपीडी की गई, जबकि 34 विभिन्न प्रकार के जांच परीक्षण भी किए गए। मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।
स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने सहयोग प्रदान किया।
