सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अपर पंजावर में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
हरोली/ऊना, 14 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अपर पंजावर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान कुल 70 मरीजों की ओपीडी (OPD) की गई तथा 45 विभिन्न स्वास्थ्य जांच (टेस्ट) किए गए। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम के अन्य सदस्यों में रुचि, मनीष और निहाल शामिल रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से उन्हें अपने गांव के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
