भरसाली गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का शिविर आयोजित 70 मरीजों की जांच

हरोली/ऊना, 18 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव एवं पंचायत भरसाली में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सांसद श्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान कुल 70 मरीजों की ओपीडी की गई, जबकि 39 विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। सभी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों को अपने घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।
इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर मोहन लाल ने उपस्थित लोगों को टीबी (क्षय रोग) और एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया तथा समय पर जांच और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।