बालीवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता

हरोली/ऊना, 1 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गांव बालीवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में ‘प्रयास’ संस्था, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान कुल 78 मरीजों की ओपीडी की गई, जबकि 35 विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी किए गए। मरीजों को मुफ्त जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में बेहद प्रभावी है।
साथ ही जानकारी दी गई कि 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य टीम ने अभिभावकों को अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया और इससे जुड़े भ्रमों को भी दूर किया।
शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने भी सक्रिय सहयोग किया।