संसोवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का शिविर 65 मरीजों की जांच
हरोली/ऊना, 16 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव एवं पंचायत संसोवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर सांसद श्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा आशा वर्करों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान कुल 65 मरीजों की ओपीडी की गई, जबकि 35 विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। सभी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाइयां तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।
इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं प्रदान कीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने सहयोग दिया।
अंत में महिला मंडल प्रधान चंचल शर्मा (संसोवाल) ने इस जनहितकारी पहल के लिए सांसद श्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
