सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मनाया गया मासिक जन्मदिन समारोह

रतिया, 29 जनवरी:- सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा  गत सांय मासिक मीटिंग में संयुक्त जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्रोजेक्ट चेयरमैन  गगन स्वरूप मंगला ने शैड निर्माण पर खर्च किए गए 87000/- रूपए का ब्यौरा पेश किया। वरिष्ठ सदस्य भुपिंद्र सैनी ने भवन निर्माण के लिए 5100/- रूपए का सहयोग दिया। प्रधान बिक्कर सिंह एडवोकेट ने धन्यवाद करते हुए गणतंत्र दिवस पर प्रशासन द्वारा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसो: को सम्मानित करने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। 
मीटिंग के बाद जनवरी महीने में प्रकाशवान दो सदस्यों रिटायर्ड डीएसपी सतपाल सिंह एवं रिटायर्ड कानूनगो धर्म पाल शर्मा का केक काट कर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया गया। सचिव बलिंद्र शर्मा ने बाखुबी मंच संचालन किया। 
इस अवसर पर गोपाल चंद कूलरियां, शिशन पाल मंगला, गुरनाम सिंह तेलीवाड़ा, सत्यप्रकाश जैन, चित्रकार कृष्ण सिंह, कैप्टन गुरमुख सिंह भुल्लर, मा: मेजर सिंह, मा: सुखदेव सिंह, लेफ्टिनेंट हरभजन सिंह, राज कुमार खिप्पल एंव तेजिन्द्र सिंह औजला मौजूद थे।