ग्लोबल आर्थिक संकट में भी मोदी की कारगुजारी बेमिसाल तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर:- पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि श्री नरेंदर मोदी के बतौर चुने हुए प्रधानमंत्री काल में जो कि अब तक का रिकार्ड है हर पक्ष से बेमिसाल उन्नती हुई है। उन्होंने कहा की इन 12 सालो में देश तथा देश के लोगों का बिना भेदभाव विकास हुआ है भारत की इकोनॉमी जो कि 2014 में 11 वे नंबर पर थी अब बढ़ कर 4 नंबर पर आ चुकी है।
भारत बड़े उपभोगता के साथ -साथ बड़े उत्पादक तथा निर्यातक के तोर पर भी दुनिया में जाना जाने लगा है उन्होंने कहा कि हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने दुनिया की इकोनोमी का विश्लेषण करते हुए चेतावनी दी है कि मध्य एशिया युद्ध के कारण ग्लोबल इकोनोमी संकट में रह सकती है। परन्तु भारत वासियो के लिए यह खुशखबरी वाली बात है कि इस ग्लोबल मंदी के संकट में भी भारत की GDP मजबूत रहेगी।
वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी किय गए आंकड़ों में भी बताया गया है कि दुनिया में ग्लोबल ग्रोथ रेट घट कर 2 .5 % के आस -पास रहेगा। परन्तु अगर पेट्रोलियम पद्राथो की सप्लाई में रुकावट बढ़ गई तो यह औसत घट कर 1 .3 %तक भी जा सकती है। उन्होने कहा कि दूसरी और वर्ल्ड बैंक के अनुसार 2026 में भारत की GDP 7 .7 %2027 में 6 .6% से ऊपर रहने वाली है। भारत के मुकाबले में चालू वित्त वर्ष में USA की GDP 2 .2 तथा चाइना की GDP 4 .4 से घटकर 4 .2 रहने का अनुमान लगाया गया है।
श्री सूद ने कहा कि भारत का विपक्ष चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलता रहे परंतु उन्होंने अपनी योग्यता तथा कुशलता से भारत की आर्थिकता को बहुत ही मजबूत बना दिया है क्योंकि GDP की यह औसत कोरोना काल में आई मंदी के काफी आस -पास है। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के संकट में थी,तब भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की आर्थिक मजबूती बरकरार रही।
