विधायक ज़िम्पा ने गांव ठरोली में कम्यूनिटी सेंटर निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर:- विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने बुधवार गांव ठरोली में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के समग्र विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण से गांव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले विधायक ज़िम्पा ने गांव स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में माथा टेका और गांववासियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ज़िम्पा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समान विकास करना और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है तथा आने वाले समय में भी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
गांववासियों ने कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण कार्य की शुरुआत पर विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।