विधायक विनोद भयाना ने देपल गांव में नवनिर्मित पशु अस्पताल भवन का किया लोकार्पण

हांसी:– विधायक विनोद भयाना ने रविवार को गांव देपल में नवनिर्मित राजकीय पशु अस्पताल भवन का लोकार्पण तथा मामन पूरा गांव में मुख्यमंत्री खेत खलियान योजना के अंतर्गत 18 लाख रुपए लागत की विकास परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 

विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है और किसानों व पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांव देपल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पशु अस्पताल बनने से आसपास के गांवों के पशुपालकों को काफी लाभ मिलेगा तथा पशुओं के उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक ने कहा कि इस भवन का निर्माण नाबार्ड योजना के अंतर्गत करवाया गया है।  
इस विकास परियोजना पर लगभग 27 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई है। भवन में डिस्पेंसरी, ओपीडी रूम, डॉक्टर कक्ष, लैब, प्रतीक्षालय तथा शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे पशु चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वर्तमान सरकार गांव, किसान और पशुपालकों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हांसी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि पशुपालन आज केवल सहायक व्यवसाय नहीं बल्कि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। सरकार पशुपालकों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर चिकित्सा सेवाएं और जागरूकता कार्यक्रम उपलब्ध करवा रही है ताकि पशुधन को सुरक्षित रखा जा सके और दूध उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि देपल का यह नया पशु अस्पताल ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

*मामन पूरा गांव में 18 लाख रुपए लागत की विकास परियोजना पर काम शुरू :*
विधायक विनोद भयाना ने रविवार को मामन पूरा गांव में मुख्यमंत्री खेत खलियान योजना के अंतर्गत खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करने के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस विकास परियोजना पर अलग भाग 18 लाख रुपए की राशि खर्च आएगी। विधायक ने कहा कि इस रास्ते के पक्का बनने से खेतों में आवाजाही सुगम होगी।

*मामन पूरा गांव में जल घर का किया निरीक्षण द्वारा:* 
विधायक विनोद भयाना ने देपल तथा मामन पूरा गांव में लोगों की समस्याओं को भी सुना। दोनों गांव में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत विधायक काफी देर तक गावों में ठहरे और नागरिकों की एक-एक समस्या को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्रत्येक समस्या का समाधान त्वरित आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने मामन पुरा के ग्रामीणों की पेयजल को लेकर प्रस्तुत समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जल घर का निरीक्षण द्वारा किया। ग्रामीणों ने गंदा पानी सप्लाई होने की समस्या रखी थी। विधायक ने जल घर निरीक्षण दौरा करते हुए दोनों टैंको के पानी की जांच की। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल घर के एक टैंक का पानी निकाल कर इस के तल की रिपेयर करवाना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने फिल्टर मीडिया चेक कर दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।

*ये लोग रहे मौजूद*
राजपाल यादव,विधायक विनोद भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, कृष्ण तनेजा, गोलू चावला, सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह , डॉ राजेश साहू पवन कुमार विजय मालिक अशोक कुमार, तेजपाल रामायण, दलेल फौजी, सूबे सिंह, डॉ जयदेव तथा संजय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।