विधायक नीना मित्तल ने परिवार सहित प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

राजपुरा 27 फरवरी- हलका विधायक मैडम मीना मित्तल ने अपने परिवार के साथ आज शिवरात्रि के अवसर पर राजपुरा से सटे नीलास के प्राचीन शिवमंदिर में माथा टेका। साथ ही हलका के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और भारतीय जनता पार्टी से हलका प्रभारी जगदीश कुमार जग्गा ने भी हलके की बेहतरी के लिए मंदिर में हाजिरी लगाई।
 इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए हलका विधायक मैडम मीना मित्तल ने कहा कि राजपुरा से नलास मंदिर तक पहुंचने के लिए सरहिंद रोड सेक्शन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है तथा राजपुरा-सरहिंद ओवरब्रिज भी मार्च में बनकर तैयार हो जाएगा तथा शहर निवासियों को सौंप दिया जाएगा। विधायक नीना मित्तल ने कहा कि हलके के लोगों ने ऐतिहासिक मंदिर नलास में उन्हें विधायक के तौर पर वोट दिया है, इसलिए वह हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
 उन्होंने कहा कि नलाश मंदिर तक पहुंचने के लिए जीटी रोड पर कट बनाना उनका सपना था, जो आज भोले नाथ की कृपा से पूरा हो गया है। उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महंत लाल गिरी जी महाराज ने मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं, लेकिन महाशिवरात्रि का पावन दिन होने के कारण श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है। वे 4 दिनों तक आते रहते हैं। 
इस मंदिर के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर साढ़े पांच सौ साल पुराना है और ऐसा माना जाता है कि यहां शिव लिंग अपने आप प्रकट हुआ था। मंदिर के द्वार पर लिखे इतिहास के अनुसार यहां एक प्राचीन बरगद का पेड़ है, जो साढ़े पांच सौ साल पुराना बताया जाता है। मंदिर में शिव भोले नाथ की 140 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। 
राजपुरा शहर से लेकर नलास मंदिर तक जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाए गए थे, जहां श्रद्धालु भक्ति भाव से लंगर छकते नजर आए। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भी अपने परिवार व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। 
इस अवसर पर तीनों नेताओं ने कहा वे हर साल मंदिर में भगवान भोलेनाथ के चरणों में पूजा करने आते हैं, ताकि इलाके की बेहतरी और आपसी भाईचारा कायम रह सके।