विधायक जिम्पा ने कृष्णा नगर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करवाया

होशियारपुर: पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगातार राज्य के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कृष्णा नगर में सिटी जिम वाली गली में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करवाया। इस सीवरेज पाइप लाइन की लंबाई 250 फीट है और इसे 3 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। 
इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि पिछले ढाई साल में नगर निगम ने करीब 35 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य जहां भी जरूरत है, वहां प्राथमिकता के आधार पर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है, जिससे हलके की सीवरेज व्यवस्था में सुधार आएगा। विधायक जिम्पा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 उन्होंने क्षेत्र निवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें तथा अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, पंजाब जल सप्लाई एवं सीवरेज डिवीजन अमनदीप सिंह, एसडीई सुशील बासल, एसडीई दीपक पलियाल, राजेश्वर दयाल बब्बी एडवोकेट अनूप शर्मा, अवतार सिंह, रणजीत राणा व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।