विधायक जिंपा ने चक्क साधु से खड़का तक 2 किलोमीटर बनी सड़क का किया उद्घाटन

होशियारपुर:- होशियारपुर के विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर-ऊना रोड स्थित चक्क साधु से खड़का तक करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क के निर्माण पर 25.90 लाख रुपए की लागत आई है। सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विधायक जिंपा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरत के अनुसार विकास कार्य जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ऊना (हिमाचल प्रदेश) जाने वाले, आसपास के गांवों के लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और अन्य राहगीरों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के पहले ही निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर सरपंच ऊपरली खड़का कुलविंदर कौर, अवतार सिंह, हरमेश लाल, बलजिंदर राम, प्रकाश कौर, बलवंत कौर, चरण कौर, पंच नसीब चंद, आकाश, गुरमुख सिंह, गुरदीप सिंह, पंच सुखविंदर कौर, ओंकार सिंह (पंच) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।