मिशन ध्वस्त 3 कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र नक्शे से नाम मिटा दिया
करनाल: जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि शुक्रवार को कार्यालय की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से इन्द्री में 3 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई में की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कालौनी गांव मटक माजरी में मुरादगढ़ रोड पर स्थित थी जिसका एरिया लगभग 4 एकड़ था।
इस कॉलौनी में पूर्ण सीवरेज नेटवर्क व सभी कच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया। दूसरी अवैध कॉलौनी गांव इन्द्रगढ़ में मुरादगढ़ रोड पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 4 एकड़ था। इस कॉलोनी में सभी कच्ची सडक़ो को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरी अवैध कॉलोनी इन्द्री में कुरूक्षेत्र रोड पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 1.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में सभी कच्ची सडक़ो को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों की लगातार एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई जा रही है। इसके अलावा समय-समय पर सभी को सूचित भी किया जा रहा है कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलौनियों व अवैध निर्माण पर अकुंश लगाने के लिए सभी तरह की कार्रवाई की जा रही हैं व अवैध कॉलाेिनयों / अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की कोताही नही बरती जाएगी।
जिला नगर योजनाकार ने आम जन से अपील की कि वे डीलरों के जाल में न फंसे और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में ही प्लाट खरीद कर अपना घर बनाएं। उन्होंने डीलरों से अपील की कि वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस लेकर ही कॉलोनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिले।
