मिशन कम्प्लीट आरोपी कोर्ट में पेश सीधे जिला जेल की ओर रुख

करनाल,14 नवंबर: विगत शाम जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम सहायक उप निरीक्षक के देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर नजदीक चिड़ावा मोड, करनाल से आरोपी...मुनीश पुत्र मुल्तान निवासी गांव डांचर, करनाल को काबू किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को गांव जलमाना से एक मोटरसाइकिल व दिनांक 9 नवंबर 2025 को करनाल शहर के एरिया से दूसरी मोटरसाइकिल चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था। व इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। 
जिसे आज जांच इकाई द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।